Search
Close this search box.

badshahpur : बादशाहपुर मेरा परिवार है किसी का गढ़ नहीं

बादशाहपुर में आयोजित जनसभा के माध्यम से कुमुदिनी राकेश दौलताबाद ने हूंकार भरते हुए साफ कर दिया कि वह चुनाव मैदान में मजबूती के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर की जनता कोई मेरा वोटबैंक नहीं है बल्कि यह मेरा परिवार है। 20 साल से यह परिवार हमारे साथ खड़ा है और आगे भी यह परिवार खड़ा रहेगा। कुछ परिवार किसी दूसरे का भी हो सकता है, लेकिन मेरा परिवार बादशाहपुर की जनता है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और नारी शक्ति को बढ़ावा देना मेरी प्राथमिकता है। यह बात कुमुदिनी राकेश दौलताबाद ने कही।

वहीं, विधायक रहे राकेश दौलताबाद के पुत्र मिलिंद दौलताबाद ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगा था कि उनका परिवार टूट गया, लेकिन बादशाहपुर की सभा में उमड़ा सैलाब बता रहा है कि उनका परिवार मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है। चुनाव की तारीख बदलने को लेकर मिलिंद ने कहा कि उन्हें चुनाव की तारीख बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका बादशाहपुर विधानसभा का परिवार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

मिलिंद दौलताबाद

विधायक रहे राकेश दौलताबाद की माता रोशनी देवी ने कहा कि यह गढ़ किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि परमात्मा का गढ़ है। हम यहां के बाशिंदे हैं। जिस तरह से जनता का प्यार उनके बेटे राकेश दौलताबाद को मिल रहा था अब उससे भी ज्यादा प्यार उनके परिवार को मिल रहा है। जनता का बहुत अधिक आर्शिवाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं मजबूत होती हैं। जब कुमुदिनी विधानसभा में पहुंचेगी तो महिलाओं की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाकर उनका समाधान कराएगी।

रोशनी देवी

कार्यक्रम में पहुंचने पर कुमुदिनी राकेश दौलताबाद का बादशाहपुर की जनता ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनता उनके साथ है। इस दौरान कुमुदिनी ने जनता के समक्ष अपना शीश झुकाकर आर्शीवाद प्राप्त किया और आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान कराएंगी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!